फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: भ्रमण पर रहे अफसर, हर जगह मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अलर्ट: भ्रमण पर रहे अफसर, हर जगह मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

बस्ती। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व नागरिकता प्रमाण पत्र (एनआरसी) को लेकर जिले के अफसर शनिवार को भी अलर्ट पर रहे। पुलिस और प्रशासनिक अफसर पूरे दिन भ्रमण के दौरान लोगों से सौहार्द्र बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अराजकतत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील करते रहे। विषम हालात में धैर्य व शांति कायम रखने में अग्रणी रहे बुद्धिजीवियों, धर्मगुरुओं वरिष्ठ नागरिकों से शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की। उनके प्रति आभार प्रकट किया। एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज ने शहर के मोहल्ला दरिया खां, रहमतगंज, डफाली टोला, नरहरिया, तुरकहिया आदि के नागरिकों से मिलकर शुक्रिया कहा। साथ ही मुंडेरवा, जमदशाही, रामपुर रेवली सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी जाकर माहौल का जायजा लिया। लोगों से शांति कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन

उधर डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने जिले में लागू निषेधाज्ञा और अलर्ट ड्यूटियों की समीक्षा की। जोन और सेक्टर सिस्टम और बीट-गस्त के बारे में कायदे से सहेजा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नागरिकता प्रमाण पत्र (एनआरसी) को लेकर देश व प्रदेश के कई शहरों में दंगे हुए, लेकिन यहां अमन-ओ-चैन के माहौल में सब कुछ गुजरा। वहीं कमिश्नर अनिल सागर, आईजी आशुतोष कुमार ने भी शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक प्रबंध की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों, बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया प्रेम प्रकाश मीणा, तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप, सीओ शिव प्रताप सिंह, बीट निरीक्षक संजय कुमार यादव मय फोर्स शनिवार को भी क्षेत्र में डटे रहे। डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। परशुरामपुर क्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिधौरा, जोगापुर, चौरी, नंदनगर सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। क्षेत्र में शांति बनाए रखने का काम करें। अराजक तत्वों से सावधान रहें और उनकी सूचना पुलिस को या संबंधित अधिकारी को अवश्य दें। एसडीएम ने क्षेत्र के मदरसों में मौलवियों के संग बैठकर बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें