फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंपनी बाग से कटरा के बीच फोरलेन के दायरे से हटाए जा रहे खंभे-तार

Tue, 13 Aug 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खंभों की शिफ्टिंग के बाद अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर फिर बनेगी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन से कंपनी बाग तक प्रस्तावित फोरलेन के निर्माण की हलचल सोमवार से फिर शुरू हो गई है। विद्युत निगम कटरा से कंपनीबाग तक सड़क के दायरे में आर रहे खंभे-तार हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कांवड़ उत्सव एवं बारिश के चलते शहर के प्रवेश मार्ग पर फोरलेन का निर्माण 20 दिन से बंद चल रहा है।
यह सड़क बड़ेवन से आईटीआई गेट तक बन चुकी है। जबकि इसके आगे कंपनीबाग तक का निर्माण अतिक्रमण और खंभे-तार की वजह से ठप है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को खंभे-तार फोरलेन के दायरे से बाहर किए जाने का इंतजार है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। इसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके पहले जून और जुलाई में फव्वारा तिराहे से कंपनीबाग के बीच स्थित पेड़ों की कटान कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने पेड़ों का अवशेष हटवाकर सड़क के लिए जमीन खाली करा दी है। विद्युत निगम की मानें तो एक सप्ताह के भीतर खंभे-तार हटा दिए जाएंगे। खंभे की शिफ्टिंग की वजह से शहर के आवास विकास कॉलोनी, कंपनीबाग, बैरियहवां, कचहरी क्षेत्र की आपूर्ति भी दिन भर बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें