फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तूल पकड़ रहा झाड़ियों में फेंके गए पौधों का मामला

Tue, 13 Aug 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच करने पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ने ग्रामीणों से की पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कौड़ीकौल गांव की झाड़ियों में फेंके गए पौधों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए वन विभाग के कर्मी पौधों को झाड़ियों से उठा ले गया। लेकिन, तब तक मामले का उच्चाधिकारी संज्ञान ले चुके थे। सोमवार को मुख्य वन संरक्षक वीसी ब्रह्मा कौड़ीकौल जांच करने पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, कौड़ीकोल गांव की झाड़ियों में रविवार को सूखे पौधे फेंके हुए मिले थे। इन पौधों को कौड़ीकोल से पोखरा मार्ग पर लगाया जाना था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन रविवार की रात सूखे पौधों को झाड़ियों से हटा दिया गया। सोमवार की सुबह मुख्य वन संरक्षक वीसी ब्रह्मा और डीएफओ जय प्रकाश सिंह, रेंजर राजू प्रसाद ने सड़क के किनारे लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। इसके बाद झाड़ियों में फेंके गए पौधों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें