फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकते विद्युत पोलों से दी जा रही शहर में सप्लाई

विज्ञापन
टाउन क्लब के पास लटका बिजली का पोल।- - फोटो : BASTI
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लटकते पोलों से की जा रही शहर में बिजली आपूर्ति
मुख्य मार्ग से गुजारी है 11 हजार वोल्ट की लाइन
वार्डों में हो रही बांस बल्ली से विद्युत की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायदें बेअसर साबित हो रही हैं, जबकि व्यवस्था सुधारने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके लटकते पोलों के सहारे शहर में बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
शहर के कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज सहित अन्य मार्गों के किनारे विद्युत निगम की ओर से लगाए गए ज्यादातर पोल पुराने व जर्जर हो गए हैं। इन्हीं पोलों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यही नहीं 11 हजार वोल्ट की सप्लाई के लिए जिन खंभों को लगाया गया है। वे खंभे कई जगह लटक गए हैं। आंधी और बारिश में इनके गिरने की भी आशंका है। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। वार्डों की यदि बात करें तो पिकौरादत्तूराय, तुरकहिया, नरहरिया, बेलवाडाड़ी, पांडेय बाजार सहित अन्य स्थानों पर बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। दवा व्यापारी शैलेश वर्मा कहते हैं कि खंभों पर तारों को ढीला ही छोड़ दिया गया है। जिससे हल्की हवा और आंधी में ये आपस में टकरा जाते हैं। दुकानदार निजाम अहमद कहते हैं कि खंभे तारों के बोझ से झुक गए हैं, विद्युत निगम यदि इन्हें नहीं बदलता है। तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। कहते हैं कि जो नए खंभे लगे हैं, वे भी झुक गए हैं। गांधीनगर निवासी रामजी शर्मा कहते हैं कि मुख्य मार्गों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की सप्लाई की जा रही है। बताते हैं कि इन्हीं से सटकर एलटी लाइन भी गुजरी हुई है। बताते हैं कि किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। रामेश्वरपुरी निवासी आशीष गुप्ता कहते हैं कि आबादी वाले क्षेत्रों से 11 हजार वोल्ट की सप्लाई हटाई जाए। कहते हैं कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके घरों के करीब से 11 हजार वोल्ट की गुजरी हुई है।
विज्ञापन

अधिकारी की सुनिए
जर्जर खंभों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत मनीष कुमार अग्रवाल कहते हैं कि लटकते पोल को सही कराया जाएगा। इसी के साथ ही ढीले तारों को भी टाइट कराया जाएगा। कहते हैं कि जो पोल पूरी तरह से निष्प्रयोज्य हो गए हैं, उनके स्थान पर नए पोल लगेंगे।
लो वोल्टेज व बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
कटौती ने छिना दिन का चैन व रात की नींद
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। विद्युत उपकेंद्र बभनान से जुडे़ ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में विद्युत कटौती से लोग बेहाल हैं। सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्रों मे 18 घंटे बिजली का दावा कर रही हैं, पर धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। उपभोक्ताओं के मुताबिक यहां बिजली आने जाने का कोई समय नही है।
विज्ञापन

उपभोक्ता कहते हैं कि शाम को बिजली के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है और पूरी रात यही स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों की रातों की नींद छिन जा रही है। वहीं दोपहर में जब पारा चढ़ता है, तो बिजली गुल हो जा रही है। और तो और बिजली आने के थोड़ी देर बाद ही वोल्टेज इतना लो हो जा रहा है कि बिजली के उपकरण भी काम नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता रामकुमार, शिवकुमार, प्रेमचंद, अंगद, अशोक गुप्ता आदि ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। बिजली मिल भी रही है उसमें वोल्टेज इतना कम मिल रहा है कि पंखा सहित बिजली के अन्य उपकरण सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं। विद्युत निगम के जेई रवि यादव ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या संज्ञान में है। इसके लिए जल्द ही उच्चक्षमता का ट्रासफॉर्मर यहां लगाया जाएगा, जिससे समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें