फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1008 दीपों से जगमग होगा पोखरिया धाम

Tue, 14 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। चमनगंज बड़कुईया स्थित श्री दुर्गा पूजा स्थल सेवा संस्था, पोखरिया धाम के तत्वावधान में दीपावली पर्व पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों की बैठक में इस बार दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में 1008 दीपक जलाकर उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि दीपों की लौ से पूरा पोखरिया धाम जगमग होगा और धार्मिक माहौल में भक्ति व उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों और पुष्पों से सजाने की भी तैयारी की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता राजमणि चौधरी ने की। इस अवसर पर मनमोहन त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल), राम विलास शर्मा, शिव दास चौधरी, सोमनाथ मौर्य, अनिल कन्नौजिया (पूर्व प्रधान), तारकेश्वर प्रजापति, धर्मेन्द्र यदुवंशी, अमित मिश्रा, लालचंद्र मौर्या, अतुल यादव, महातम चौधरी, प्रमोद तिवारी, राजन तिवारी, जवाहिर लाल, शिवम यादव, सुधीर चौधरी, सियाराम वर्मा, कुलदीप चौधरी, संदीप यादव और सुभाष चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें