फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चिकित्सकों की एकजुटता से मजबूत होगा पीएमएस संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस एसोसिएशन) की जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी ने सोमवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में आयोजित समारोह में पद एवं दायित्व की शपथ ली। नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सम्मान और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष डॉ. बृजेश शुक्ला, सचिव डॉ. आरके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आलोक पांडेय और डॉ. एसबी सिंह, महिला उपाध्यक्ष डॉ. अनीता वर्मा, वित्त सचिव डॉ. फैज वारिस, केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. एके सिंह तथा संपादक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों की एकजुटता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। चिकित्सकों की कार्य परिस्थितियों, मानव संसाधन की उपलब्धता, पदोन्नति, समयबद्ध कॅरिअर प्रगति, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों को उचित मंच पर प्रभावी तरीके से उठाने की जरूरत है। नई कार्यकारिणी ने इन मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. बृजेश शुक्ला ने कहा कि कार्यकारिणी जनपद के सभी पीएमएस चिकित्सकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगी। चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित मंच पर उठाया जाएगा। सचिव डॉ. आरके सिंह ने कहा कि संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने के साथ चिकित्सकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसआई डॉ. अनिल कुमार, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. फैज वारिस, डॉ. शशि कुमार, डॉ. राजेश, डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. जेपी कुशवाहा, डॉ. रंजू और डॉ. श्वेता, डॉ. एसबी सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें