फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभर्थियों से रूबरू हुए पीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में श्रमिकों को ऋण स्वीकृति पत्र देते अधिकारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यक्ष लाभार्थियों से मुखातिब हुए पीएम
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर उप्र रोजगार अभियान का किया शुभारंभ
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर उप्र रोजगार अभियान का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया को एक नई राह दिखा रहा है। उसने न केवल कोरोना संकट का डटकर मुकाबला किया, बल्कि प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक नई योजना की शुरुआत भी की है।
उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि रेल विभाग से संपर्क कर लगभग 35.92 लाख श्रमिकों को घर वापसी लाने में कामयाबी पाई। 30.47 लाख कामगारों का स्किल मैपिंग कराकर उनकी योग्यता के अनुसार काम उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में उपस्थित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। ‘एक जनपदन्एक उत्पाद’ योजना के तहत लाभार्थी अर्जुन कुमार गौतम व दयाशंकर को टूल किट, दीपक कुमार पांडेय, कुर्बान अली को ऋण प्रमाण पत्र पीडी व उपायुक्त उद्योग ने सौंपा। मुद्रा लोन योजना के तहत रत्नाकर धूसिया व अनिल शर्मा को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, पीडी आरपी सिंह, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, लीड बैंक मैनेजर अभिनाश चंद्रा, यूनियन बैंक से सुशील कुमार झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें