बस्ती। 13 जून से सहारनपुर में आयोजित होनी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की दोनों टीमों को प्रतिभाग करने के लिए पत्र आया है।
छह जून से चयन-ट्रायल शुरू है, मगर अभी तक एक भी खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं किए। बालक वर्ग के चयन-ट्रायल में छह व सात को एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचे। वहीं, बालिका वर्ग के चयन-ट्रायल में सात जून को आयोजित जिला स्तरीय चयन-ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं आए। अब 10 जून को मंडलीय चयन ट्रायल का इंतजार है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पत्राचार किया गया था, कोई खिलाड़ी ट्रायल में अभी तक नहीं पहुंचा है। संवाद