भानपुर। श्रावण मास में आयोजित होने वाले कांवड़ यात्रा के संबंध में रविवार को थानाध्यक्ष महेश सिंह ने सोनहा थाना परिसर में कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों, पीस कमेटी पदाधिकारियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि यात्रा के दौरान एक वाहन में आवश्यकता से अधिक लोगों को न बिठाए, निर्धारित ध्वनि में चयनित भक्ति गानों को ही बजाए, यातायात नियमों का पालन करें। कोई समस्या आने पर तत्काल कंट्रोल रूम और संबंधित थानों पर संपर्क करें। अपने कमेटी के सभी सदस्यों के संपर्क में रहे ताकि सभी लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें। इसके अलावा बुक कराए गए डीजे संचालकों पर कोई अनुचित दबाव न बनाने की बात कहते हुए शासन-प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के साथ पुलिस सहयोग और सुरक्षा की जानकारी दी। संवाद