नेशनल हाईवे पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का युवा मोर्चा ने किया स्वागत।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सिंह का सोमवार को हाइवे पर छावनी से लेकर बस्ती शहर के निकट मूड़घाट चौराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह संतकबीरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी। पत्रकारों की ओर से सपा में मचे घमासान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सपा जनता की चिंता छोड़ अब वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। तीन तलाक के सवाल पर कहा कि यह गलत है। महिलायें किसी के हाथ का खिलौना नहीं है। कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझे। जागरूक होकर अपने वोट की कीमत को समझे, घर से बाहर निकले।
इसके पूर्व छावनी में अजय सिंह, कप्तानगंज में जटाशंकर शुक्ल, मूड़घाट चौराहे पर अभिनव उपाध्याय, अनूप खरे, परमेश्वर शुक्ल पप्पू व महिला मोर्चा इंद्रवास सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वाति सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर रामानंद नन्हे, जितेंद्र पाल, राजन मिश्र, आलोक पांडेय, शरद रावत, सत्येंद्र विश्वकर्मा, राजन ठाकुर, शिवांशु मिश्र, भावेश पांडेय, मिथलेश श्रीवास्तव, अशोक मिश्र, इंद्रावती देवी, निर्मला श्रीवास्तवा, बिंदू यादव, राम प्रताप, अविनाश मिश्र, सुखराम गौड़, सत्येंद्र पांडेय, आलोक सरकारी, पप्पू मिश्र, मोहन गुप्ता, शोभामणि आदि रहे।