बस्ती। शिव सेना का 59वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को निर्मली कुंड के परिसर में उल्लास के साथ मनाया गया। फलदार पौधे रोपे गए। महंत बालक दास ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए सबको पौधरोपण करना चाहिए।
युवा सेना के पूर्व जिला प्रमुख राम प्रकाश गौतम के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बस्ती प्रभारी और शिव सेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने 19 जून 1966 को शिवसेना की नींव रखी थी। अब यह दल महाराष्ट्र के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में आम जन के हितों के लिए संघर्षरत है। आम आदमी के अधिकारों की रक्षा बाला साहब ठाकरे का मुख्य ध्येय था, पार्टी उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। शिव सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम में हरिश्चंद्र गुप्ता, राधेश्याम शुक्ला, प्रतीक मिश्र, इंद्रपाल प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, नारायण पाल आदि शामिल रहे।