फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम की रही धूम, लगाए गए पौध

Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम की धूम रही। कई संस्थानो और संगठनो ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डायट परिसर में प्राचार्य संध्या श्रीवास्तवा की अगुवाई में पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रत्यूष श्रीवास्तव, रामशंकर जायसवाल, ज्ञानदास कन्नौजिया, चंद्रावती चौधरी, अजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र मौर्य, प्रशिक्षु शिक्षक अजय पाल, कृष्ण विहारी पांडेय, यशोदानंद पांडेय, राजकिशोर, प्रभुनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पौधरोपण किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार शुक्ल, निदेशक केके द्विवेदी ने 25 कदंब के पौघे विद्यालय परिसर में रोपित किया। इस मौके पर अभय गुप्ता, अनन्या, साक्षी, जावेरिया अफजल ने पौधो के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय , जिला मंत्री शिवयांकर कुमार, ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय की अगुवाई में बस्ती सदर विकास खंड परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर कर्मचारी नेता रामस्वारथ चौधरी, अशोक सिंह, सोमई राम आजाद, महेंद्र चौहान, राघव प्रसाद, प्रदीप कुमार, लालजी निषाद, जयराम यादव, रामसहाय यादव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें