भानपुर। स्वच्छ रामनगर एवं हरा भरा रामनगर कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत चिरई बुजुर्ग में ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह व बीडीओ राजेश सिंह ने ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय चिरई बुजुर्ग में हरिशंकरी के पौधे रोपे गए। विद्यालय के बच्चों को ''''एक पेड़ मां के नाम'''' लगाने के लिए पौधे दिए गए। उन्हें संरक्षित करने के लिए बच्चों को संकल्प दिलाया। इस मौके पर सचिव विजय चौधरी, ग्राम प्रधान घारीलाल कन्नौजिया, श्याम नाथ चौधरी, गिरजेश मिश्रा, गिरजेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद