फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक माह में झुक गए खंभे, लटक गए तार... दुर्गा पूजा में बढ़ेगी दुश्वारी

Fri, 20 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़वेन से कंपनी बाग तक नई लाइन पर खड़े होने लगे सवाल
विज्ञापन

निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर कराया गया काम
सुरक्षा के मानकों का भी नहीं रखा गया ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन कंपनी बाग फोरलेन निर्माण की सीमा में आए बिजली खंभाें को हटाकर नई लाइन बनाई गई है। अगस्त माह के आखिरी में काम पूरा हुआ है। मगर, माह भीतर ही लाइन के खंभे झुक गए और तार जगह-जगह ढीले होकर लटक गए हैं। इससे दुर्गा पूजा मेले में शहरवासियों की दुश्वारियां बढ़ेंगी। शहरवासियों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को नई लाइन की स्थिति का जायजा लिया गया तो दर्जनभर से अधिक खंभे झुके हुए मिले।
बड़ेवन से कंपनी बाग मार्ग पर यातायात अधिक रहती है। यह मार्ग शहर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। वाहनों की भीड़ को देखते हुए शासन ने इसे फोरलेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी है। मार्ग चौड़ीकरण में बिजली के खंभे बाधा बन रहे थे तो पीडब्ल्यूडी ने विद्युत निगम को 17 सौ 500 मीटर की दूरी में पड़ने वाले सभी खंभों को विस्थापित कराने के लिए 83 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने निविदा निकाल कर एक एजेंसी को कार्य सौंप दिया। एजेंसी शुरुआत से ही काम में शिथिलता बरतती रही। अंतत: वही हुआ जिससे शहरवासी डर रहे थे। नई लाइन बनाने में एजेंसी ने गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा। खंभों के नीचे सीमेंट, मोरंग आदि डालकर उन्हें फिक्स (ग्राउटिंग) नहीं किया गया। इससे जब खंभों पर तारों का दबाव बढ़ा तो वह एक ओर को झुकने लगे हैं।
बड़ेवन-कंपनी बाग मार्ग पर यातायात अधिक होने के कारण यह संवेदनशील माना जाता है। एंबुलेंस से लेकर बड़े वाहन तक इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करते हैं। बीडीए के पास तहसील मोड़ पर चार खंभे लगाए गए हैं। चारों खंभे झुक गए हैं। एक अन्य खंभा झुककर बीडीए की चहारदीवारी के सहारे टिका हुआ है। यहां से आगे बढ़ते ही काली मंदिर के पास दो खंभे झुके हुए दिखे। आबकारी कार्यालय के पास न्याय मार्ग मोड़ पर एक, कटरा चुंगी के पास तीन, आईटीआई गेट से आरटीओ तक छह खंभे झुके हुए मिले। उक्त जगहों पर 11 केवी लाइन के तार भी ढीले हैं।
...
प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से बना दी 11 केवी लाइन
सरकार प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजरी बिजली लाइनों को हटाने का कई बार निर्देश दे चुकी है। मगर, बड़ेवन-कंपनी बाग फोरलेन निर्माण के तहत बनाई गई नई लाइन को प्राथमिक विद्यालय कटरा के ऊपर से ही गुजार दिया गया। लाइन के नीचे रक्षक पट्टी (गार्डिंग) तक नहीं की गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों को कहना है कि जगह न होने के कारण मजबूरी में प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से लाइन बनाई गई है।
...
दो जगह लाइन की क्रॉसिंग, नहीं की गार्डिंग
नई लाइन से दो जगहों पर एलटी लाइन के तार सड़क के बीच से क्रॉस हो रहे हैं। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने से आवास विकास कॉलोनी की ओर और दूसरी जगह आरटीओ से पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता परिसर की ओर लाइन क्रॉस हो रही है। चूंकि शहर में ओवर हाइट वाहन इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं तो दोनों जगहों पर बंच केबल लगाकर लाइन को अधिक सुरक्षित किया जा सकता था। मगर, बंच केबल को छोड़िए इन जगहों पर गार्डिंग तक नहीं कराई गई है।
...
पांच फीट गहरी होनी चाहिए ग्राउटिंग
खंभों को जमीन में गाड़ने के बाद सीमेंट, मोरंग, बालू का मसाला भरा जाता है। नियमानुसार, खंभे लगाने के बाद जमीन के पांच फीट अंदर तक ग्राउटिंग करनी होती है। मगर, किसी खंभे की ग्राउटिंग एजेंसी की ओर से नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

..
...
कोट
- झुके हुए खंभे और ढीले तारों को टाइट कराने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी को दिए गए हैं। खंभों की ग्राउटिंग अनिवार्य है। जहां दिक्कत है वहां जांच करा सुधार कराया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें