सीएचसी बहादुरपुर का किया निरीक्षण, एक्स-रे मशीन लगवाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। सीएचसी बहादुरपुर का बृहस्पतिवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने दवा स्टोर कक्ष, लेबर रूम, ओपीडी कक्ष में रोगी रजिस्टर का अवलोकन किया। वायरिंग करवाने, एक्स-रे मशीन लगवाने, स्टेबलाइजर खरीदने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय चार कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने निर्देश दिए कि लेबर रूम के बगल में नवजात के लिए चार वार्मर मशीन लगवाई जाए। लेबर रूम में बिजली की व्यवस्था और सफाई बेहतर रखी जाए। सीसीटीवी की मदद से अस्पताल की निगरानी कराने के निर्देश दिए।
डॉ. मनोज कुमार ने सीएमओ को बताया कि अस्पताल में दो साल से वार्ड ब्वाॅय की तैनाती नहीं है। सोलर सिस्टम से बिजली आपूर्ति होती है। सीसीटीवी कैमरा व भवन के सुंदरीकरण का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। इस मौके पर डॉ. दिवाकर चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, जितेंद्र कुमार, तेज प्रताप, शशि, कल्पना, रीना आदि मौजूद रहीं।