पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर जम्हिरिया पुल के पहले पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल लगे पेड़ से टकरा कर खाई में चली गई।
इस हादसे में पिकअप सवार सहवान (40), रमेश (40), अख्तर ( 28), सतीराम (32) और रंजीत (21) चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने इनको एंबुलेंस की सहायता से दवा के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बांसी से सहवान, रमेश, अख्तर, सतीराम और रंजीत पिकअप में बैठकर आम की खरीदारी करने के लिए शोहरतगढ़ जा रहे थे। अब वह शोहरतगढ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर जम्हिरिया पुल के पास पहुंचे थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क के नीचे खाई में पलट गई। इस हादसे में सभी चोटिल हो गए।
स्थानीय लोगों ने इनको एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी का वहां इलाज चल रहा है।