फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहराइच मेले से लौट रहा पिकअप पलटा, युवक की मौत, 27 घायल

Tue, 16 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
विज्ञापन
भानपुर(बस्ती)। डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पड़ाव के पास सोमवार के तड़के बहराइच मेले से 28 यात्रियों को लेकर संतकबीरनगर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 20 यात्रियों काे हल्की चोटें आईं। घायलों को सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित किया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे में घायल यात्री संतकबीरनगर के ग्राम ढोढयां, अमरडोभा, मेंहदावल, थाना बखिरा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के जायरीन रविवार को बहराइच में लगे सैयद सालार मसूद गाजी मियां के मेले में शामिल होने गए थे। देर रात सभी जायरीन पिकअप में बैठकर वहां से लौट रहे थे। सोनहा थाना क्षेत्र के रामनगर पड़ाव पर सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक अलाउद्दीन की मौत हो गई, जबकि अहमदरजा (30),अब्दुल वहाब (50), जलालुद्दीन (55), मेहताब आलम (25), मो. अशरफ (05), खलीकुन्निशा (55), शीब़़ा, जुम्मन, नवाब अशरफ,अब्दुल अजीज, मो. अशरफ, अमजदअली, नाजमा खातून, नदीम आलम, नबी अहमद, सहीदुन्निशा, सिद्विका खातून, एजाज अहमद, सेराजुद्दीन, रूकैय्या खातून, तैय्यबा खातून, अफरोज अहमद, सेराज अहमद, नजीर्बुरहमान, आफताब सगीर अहमद घायल हो गए। घायलों का इलाज कराकर घर भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें