फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एलपीजी गैंस टैंकर में पीछे से घुसी पिकअप, दो घायल

विज्ञापन
हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम भदावल के टैंकर और पिकअप की टक्कर के बाद जुटी भीड़-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर भदावल के पास शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे इंडियन ऑयल के एलपीजी गैस टैंकर में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप सवार चालक और खलासी वाहन में ही फंस गए। पुलिस व एनएचआई के कर्मचारियों ने किसी तरह से वाहन में फंसे लोगों को निकाला और सीएचसी हरैया पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक पिकअप तेज गति अयोध्या की तरफ जा रही थी, तभी आगे चल रहे गैस के टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक आकाश (20) पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम सिरसवा थाना बिनावर जनपद बदायूं और भूपेंद्र (17) वर्ष पुत्र नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में फंस गए। सूचना मिलते ही पीआरवी, हर्रैया पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचआई के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल सीएचसी हर्रैया भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें