कप्तानगंज क्षेत्र के फोरलेन पर तेलियाडीहा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट जाने
बस्ती। फोरलेन पर तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की होड़ में एक बार फिर कप्तानगंज के पास हादसा हो गया। जिसमें बहराइच के दो मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप के पीछे अयोध्या की तरफ से ही एक ट्रक और डबल डेकर बस आ रही थी। बस वाले ने तेज हार्न बजाते हुए ट्रक को ओवरटेक किया। उस समय ट्रक भी उसी दाहिने लेन में चल रहा था,जिसमें पिकअप चल रही थी। बस के बाईं लेन से ओवरटेक करने के बाद ट्रक ने भी बाएं लेन से होकर पिकअप को ओवरटेक करने लगा। बताया जा रहा है कि ट्रक के हॉर्न बजाने के बाद पिकअप का चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और उसका दाहिना पहिया डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक की टक्कर लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित हुई। जिससे दाहिने तरफ डिवाइडर पर पलट गई। डिवाइडर पर लगे कई फूल के पौधे भी चपेट में आकर टूट गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़े और घायलों को उठाकर किनारे लिटाने लगे।
-