वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर एक अज्ञात बाइक सवार ने चाय लेकर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक घायल हो गया। सल्टौआ निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र कुमार चाय लेकर जा रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने घायल को स्थानीय पीएचसी में पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। संवाद