फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रक में घुसी पिकअप, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, तीन घायल, दो रेफर
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। घने कोहरे के बीच बृहस्पतिवार सुबह हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के पास पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

अलसुबह करीब 06:30 बजे अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही पिकअप के ट्रक में पीछे से घुसने की वजह से अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मुकेश शाह (48) पुत्र मुन्नलाल निवासी कोतवाली गोरखपुर व अयोध्या से दर्शन कर पिकअप में सवार होकर घर जा रहे अशोक कुमार सिंह (34) पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी सीतामढ़ी शिवहर (बिहार ) व अरविंद पांडेय (45) पुत्र हरिशंकर पांडेय निवासी देवकुली कमरौली बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से अशोक व अरविंद पांडेय को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां अरविंद पांडे की हालत चिंताजनक बनी हुई थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें