फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम से भिड़ी पिकअप, चालक-खलासी घायल

Tue, 19 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर पिकअप और डीसीएम की टक्कर में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अयोध्या की तरफ से एक पिकअप रविवार की रात गोरखपुर जा रही थी। रात दो बजे कप्तानगंज मुख्या चौराहे पर आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से डीसीएम में जा घुसी। पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दीपक (35) निवासी रुदौली अयोध्या और खलासी रामानंद (32 ) निवासी शाहपुर अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें