बस्ती। निलंबित नायब तहसीलदार की जमानत अर्जी पर सुनवाई पर सोमवार को फिर कंडोलेंस का साया पड़ गया। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की वजह से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। ऐसे में जनपद न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए मंगलवार की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले दो बार कंडोलेंस की वजह से और एक बार पत्रावली तलब करने की वजह से सुनवाई टल चुकी है।
महिला अधिकारी से दुष्कर्म की कोशिश, हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर 27 नवंबर को निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को जेल भेजा था। सीजेएम न्यायालय से 28 नवंबर को जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। संवाद