फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आगरा से गोभी लेकर आ रही पिकअप ट्रेलर से भिड़ी

विज्ञापन
ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप. संवाद
विज्ञापन
- फोरलेन पर नगर थाने के गड़हा फ्लाईओवर के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड्हा फ्लाईओवर पर सोमवार को तड़के कंटेनर ने पिकअप को टक्कर मारकर ब्रेक लगा दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने पिकअप चालक को बाहर निकला।

आगरा से फूलगोभी लादकर एक पिकअप गोरखपुर जा रही थी। सोमवार की सुबह 5:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम फ्लाईओवर के निकट बगल में चल रहे कंटेनर के चालक ने बाईं तरफ पिकअप को साइड मारकर अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पिकअप कंटेनर से टकराने के बाद रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप पर लदी फूलगोभी सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पिकअप चालक बलराम (23) पुत्र रामजी लाल निवासी मोतिहार थाना राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल चालक को इलाज के लिए भेजवाया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें