फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक धरना

Mon, 07 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ बस्ती मंडल का धरना सोमवार को भी जारी रहा। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण के कार्यालय परिसर में पिछले 26 अक्टूबर से विभिन्न मांगों को लेकर संघ के लोग धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


जोनल अध्यक्ष का. अशर्फी लाल ने कहा कि मानदेय देने में ठेकदार मनमानी कर रहे हैं। हालात यह है कि संविदा कर्मचारियों को कभी पांच हजार तो कभी दो हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। जबकि कार्पोरेशन का आदेश है कि संविदा मजदूरों को चेक अधिशासी अभियंता या उनके प्रतिनिधि के सामने चेक का वितरण किया जाए। कहा कि जब तक संविदा मजदूूरों का शोषण बंद नहीं होता धरने के माध्यम से आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि अधीक्षण अभियंता को अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि संगठन के लोगों से बात कर धरना समाप्त कराएं। धरने में प्रेम प्रकाश,  विकास चंद, रविंद्र कुुमार, वीरेंद्र पांडेय, मोहम्मद अली, अशर्फीलाल, परमात्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें