- जांच में कहीं डॉक्टर तो कहीं संचालक नहीं दिखा पाए वैध प्रपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। एसडीएम आशुतोष तिवारी व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कन्नौजिया की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को फिजियोथैरेपी सेंटर, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। जांच के समय संचालक प्रपत्र नहीं दिखा जाए। एसडीएम ने सभी को बंद कराकर चाभी अपने पास रख ली। तीन दिन में मानकों को पूरा कर प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जेपी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची टीम को संचालक ने रजिस्ट्रेशन प्रपत्र दिखाया, लेकिन मौके पर चिकित्सक नहीं मिले। एसडीएम ने सेंटर बंद करा दिया। स्टार पैथोलॉजी का पंजीकरण प्रपत्र था, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। लाइफलाइन मेडिकल अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रपत्र पूरे नहीं मिले। केबी रिहैब फिजियोथैरेपी सेंटर का पंजीकरण प्रपत्र संचालक प्रस्तुत नहीं कर पाए।
एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि सभी सेंटरों पर कहीं डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं संचालक वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। सभी को बंद करा दिया गया। तीन दिन में मानकों को पूरा करने के बाद ही क्षेत्र में चिकित्सा सेंटरों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।