फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर लगा ताला, घंटों बेहोश पड़ी रही बालिका

Sun, 13 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज  थाना क्षेत्र के पकरी भीखी गांव के सामने तेज गति से आई अज्ञात बाइक ने 12 वर्षीय साइकिल सवार बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर  रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जब उसे बेहोशी की हालत में पीएचसी ले गए तो वहां ताला लटका मिला। परिजन डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे और इस दौरान बालिका काफी समय तक पीएचसी पर बेहोश पड़ी रही। बाद में डीएम की दखल के बाद पहुंचे एंबुलेंस से बालिका को नाजुक स्थिति में जिला चिकित्सालय पहुंचाया जा सका।  
विज्ञापन


पकरी भीखी गांव के गिरधारी लाल की पुत्री रूपाली साइकिल से सड़क पर कुछ सामान लेने आई। तभी उसकी साइकिल को बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। बेहोश स्थिति में परिजनों से आनन-फानन में पीएचपी पहुंचाया। लेकिन वहां इमरजेंसी अटेंड करने वाला भी कोई नहीं मिला। मजबूर होकर बालिका बाहर ही फर्श पर पड़ी रही। कोई सूरत न दिखाई देने पर परिजनों ने जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल को सूचित किया। डीएम के हस्तक्षेप के बाद अपने कमरे पर मौजूद वार्ड ब्वॉय शिवप्रसाद ने रेफर का पर्चा बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें