बस्ती। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पदनाम में बदलाव, सेवा नियमावली में संशोधन और पदों के पुनर्गठन सहित विभिन्न मांगों को उठाया।
ज्ञापन में फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने की मांग की गई। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पदनाम सहायक निदेशक फार्मेसी करने को भी कहा गया। एसोसिएशन ने फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ सीमित औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार देने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों से ओपीडी कराई जाती है, जिससे विधिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। फार्मेसी की शैक्षिक योग्यता को देखते हुए यह अधिकार आवश्यक है। फार्मासिस्टों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता बैचलर इन फार्मेसी निर्धारित करते हुए सेवा नियमावली 1980 में संशोधन की भी मांग की गई। संवाद