फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री घटी

विज्ञापन
जीआईसी के पास सूना पड़ा पैट्रोल पम्प। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री घटी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में लॉकडाउन के चलते आवागमन करीब 98 प्रतिशत ठप है। दो प्रतिशत में सरकारी एंबुलेंस, पुलिस, अधिकारी व मीडियाकर्मियों की ही गाड़ियां सड़कों पर दिख रही हैं। महत्वपूर्ण कार्य से ही लोग सड़क पर वाहन से आते-जाते दिख रहे हैं। आम दिनों में जिन पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन लगभग दो हजार लीटर तक तेल की बिक्री होती थी, मौजूदा समय में 50 लीटर तक ही बिक्री रह गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के पेट्रोल पंप सूने दिखे। हालांकि पंपकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे और आपत स्थिति में किसी को भी तेल देने के लिए तत्पर दिखे। राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि सामान्य दिनों में इस पंप से दो हजार लीटर तक के तेल की बिक्री होती थी, लेकिन इस समय सरकारी गाड़ियां व मीडियाकर्मियों की गाड़ियां ही आ रही हैं। बताते हैं कि लगभग 50 लीटर तक ही तेल बिक पा रहा है। यही हाल पांडेय पेट्रोल पंप का भी, यहां के कर्मी कहते हैं कि लगभग दो प्रतिशत ही लोग पंप पर आ रहे हैं। शास्त्री चौक, मालवीय रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों के पेट्रोल पंप भी सूने दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें