बस्ती। रुधौली चीनी मिल क्षेत्र और केंद्र क्षेत्र में चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कई गन्ना बोआई प्लाटों का निरीक्षण किया और उन्होंने देखा की रोग एवं कीट का प्रकोप कहीं-कहीं फसल पर दिखाई दे रहा है।
कहा कि इस समय तापमान बढ़ने के कारण और गेहूं और सरसों की फसल की कटाई होने के कारण कीटों का प्रकोप गन्ने की फसलों पर दिखाई पड़ रहा है। इस चोटी भेदक कीट का प्रकोप कहीं-कहीं फसलों पर नजर आ रहा है। साथ-साथ सफेद तितली का भी प्रकोप दिखाई पड़ रहा है। तनाभेदक कीट भी फसल को नुकसान पहुंच रहे हैं साथ साथ टिड्डा और टिड्डी का भी प्रकोप पत्तियों पर दिखाई पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए किसानों को कोराजन, बटाको चक्रव्यूह क्लोरोपीरिफास्ट एनपीके दवा दी जा रही है। आवश्यकता अनुसार किसान दवा ले सकते हैं।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडेय ने कहा कि सुबह और शाम खेत का निरीक्षण करें। कहीं भी कीट एवं रोग का प्रकोप दिखाई देता है तो तत्काल फील्ड सुपरवाइजर या चीनी मिल के अधिकारी से संपर्क कर दवा प्राप्त कर लें। तापमान बढ़ गया है, खेत की सिंचाई करें। संवाद