फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जिनवा चौराहे के पास मंगलवार शाम सड़क पार कर रहे दिव्यांग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह एक हाथ से दिव्यांग था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पकरी भीखी निवासी नंदलाल पाल (38) पुत्र रामफेर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह किसी काम से जिनवा चौराहे के बाजार गया था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपनिरीक्षक गामा यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश नायक, अशोक यादव समेत पुलिसकर्मियों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नंदलाल की मौत से 12 वर्षीय बेटे अनुराग और 11 वर्षीय अनमोल समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें