बस्ती। परशुरामपुर थाना के पेठियामाफी के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इसी थाने के सलेमपुर निवासी रुबी ने तहरीर दी है कि 21 मई को उनके पति सुनील कुमार कृषि कार्य से संबंधित सामान लेने बाइक से जा रहे थे। पेठियामाफी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से परशुरामपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने अयोध्या रेफर कर दिया गया। यहां से फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल से लोहिया हास्पिटल में रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान 25 मई को उनकी मौत हो गई। संवाद