फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया

Wed, 31 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर बभनान पावर हाउस पर अपना दल के कार्यकर्ताओ ने किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती के खिलाफ अपना दल बुधवार को बभनान पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपना दल के प्रदेश सचिव बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में जेई के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर अपना दल के प्रदेश सचिव बौद्ध अरविंद सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की तरह नगरपंचायत में भी बिजली बिल में एक मुश्त समाधान योजना सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा जर्जर तारों व पोल को बदले जाने, ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने फ्यूज उड़ने आदि की दशा में 72 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने, भीषण कटौती को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 16 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। अपना दल ने मांगो पर विचार नहीं किए जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल, नगर अध्यक्ष संतराम पटेल, भाजपा नेता दिनेश चंद्र सोनी, उमाशेकर पटेल, संतोष गुप्ता, रामजियावन, श्यामसुंदर यादव, रामबहाल चौधरी, प्रभाकर  सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें