फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम करेंगे नरखोरिया के लोग

Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विद्युत उपकेंद्र भानपुर से जुड़े नरखोरिया गांव के उत्तर और पश्चिम डीह पर लगा ट्रांसफार्मर पिछले तीन सप्ताह से जला पड़ा है। दोनों डीह के उपभोक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत की और जल्द नहीं बदले जाने पर सड़क जाम की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों में परेशानी हो रही है। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्ज करने की है। विभाग की ओर से शिकायत के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधान शंभूनाथ गौतम के नेतृत्व में एसडीएम एससी शर्मा को बिजली विभाग के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। कहा है कि यदि दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो दोनों पुरवे के लोग 20 अक्टूबर को नरखोरिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करेंगे। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने एसडीओ विद्युत और एक्सईएन से फौरी तौर पर व्यवस्था को ठीक कराने की अपील की है। शिकायत के दौरान सालिक राम, खदेरू प्रसाद, राम सवारें, हरीराम, राम चन्द्र, रमेश चन्द्र हदय राम, अख्तर रजा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें