फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांडेय बाजार में साफ-सफाई कर लोगों को किया जागरूक

Mon, 23 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति एवं छात्र युवा दल रविवार को पांडेय बाजार में साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ बस्ती सुंदर बस्ती अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया जा रहा है। उन्हें अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बस्ती को पूरे प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी रहे। छात्र युवा दल जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक स्थानों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर को साफ-सुथरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमें अपने आस-पास की सफाई कर खुद ही सफाई की जिम्मा लेना होगा। इस दौरान शोभित सोनकर, सत्येंद्र कुमार मिश्र, विनय कुमार राजपूत, रोहन श्रीवास्तव, बच्चू लाल निषाद, पार्थ श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें