फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूबे के लोग परिवर्तन चाहते हैं’

Sat, 18 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने प्रेस वार्ता किया।
विज्ञापन
प्रदेश की जनता जातिवाद के दलदल से ऊपर उठ चुकी है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। बस्ती की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलेगा। यह दावा शनिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा  ने किया। 
विज्ञापन


चुनावी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट के तहत मखौड़ा, श्रृंगीनारी, भारत भारी आदि को पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने चार लाख 40 करोड़ रुपये दिए हैं। रामायण सर्किट के तहत 280 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। कुल 540 करोड़ रुपये से इन क्षेत्रों का विकास होगा। कहा कि रकम व्यय और गुणवत्तापूर्ण कार्यों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। सांसद और अधिकारी भी  नजर रखेंगे।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा की सरकार 15 साल से प्रदेश में रही लेकिन किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य नहीं दिख रहा है। गुंडाराज, भ्रष्टाचार, लूट खसोट और घोटाले ही हुए हैं। यही कारण है कि भाजपा को छोड़ अन्य किसी दल ने सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात घोषणा पत्र में नहीं कही। इन्हीं सब कारणों से जनता ऊब कर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने जिस मंत्री का भ्रष्टाचार के आरोप में निकाला दोबारा उसे पार्टी में लिया, मंत्री बनाया और जीताने के लिए जनता में प्रचार भी किया।
विज्ञापन


कप्तानगंज में सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल को वोट देने की अपील की। कहा कि 67 साल की आजादी के बाद यहां का आम जनमानस पिछले कई वर्षों से जातिवाद के दलदल में फंसा हुआ है।  अब वह विकास चाहता है। प्रधानमंत्री ने अगर देश में नोटबंदी लागू न की होती तो सपा और बसपा पानी की तरह रुपये बहाते। प्रधानमंत्री ने 93 हजार महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देकर उनका सम्मान किया है। इस दौरान राजेश पांडेय की अगुवाई में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रमया गांव के दर्जनों लोगों ने सदस्यता ली। जिनमें पूर्व प्रधान संदीप, गुड्डू  सिंह, दिनेश, संतोष ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, अनुपम, अखिलेश, रामकेश, तुलसी राम , गौतम प्रसाद का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें