फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन

- मानकविहिन कार्य कराने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। क्षेत्र के शिवपुर गांव के संपर्क मार्ग पर गड्ढामुक्त अभियान के तहत काम कराया जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने मानक व गुणवत्ताविहीन कार्य करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े गड्ढों को छोड़कर छोटे भरे जा रहे हैं।
ग्रामीण अमित सिंह, गगन सिंह, विकास सिंह, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश आदि ने बताया कि संपर्क मार्ग काफी खराब दशा में है। गड्ढामुक्त अभियान में पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग पर काम शुरु कराया गया है। ठेकेदार द्वारा बड़े गड्ढों को छोड़कर छोटे को भरा जा रहा है। उसमें भी सही से गिट्टी और तारकोल का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत मौखिक रुप से कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई। लेकिन, वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अवर अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि ग्रामीण चाहते हैं मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाए जबकि गड्ढामुक्त अभियान के तहत मार्ग के सिर्फ पांच प्रतिशत गड्ढे ही भरने का निर्देश है। बताया कि मार्ग पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें