बस्ती। खैर ट्रस्ट की संपत्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर शनिवार को तारिक अदील के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
महरीखांवा निवासी तारिक अदील के नेतृत्व में जुटे लोगों मुतवल्ली पर आरोप लगाया है कि खैर इंटर कॉलेज परिसर में लगे 35 पेड़ों को काट दिया गया जबकि हाजी हदीस प्राथमिक विद्यालय पर ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वक्फ की दुकानों को रकम लेकर दूसरों को दे दिया गया है जबकि प्रबंधकीय विवाद अभी उच्च न्यायालय में लंबित है। मनमानी के चलते प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के समक्ष संकट की स्थिति है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान परवेज जाफरी, हाजी मुस्ताक, मो. अल्ताफ, अंकुर सिंह, नीरज सिंह, अमृतपाल, मो. फारुख, कुलदीप जायसवाल, मो. शाहिर, मो. शोएब आजम, अजय जायसवाल, हबीबुर्ररहमान आदि मौजूद रहे।