फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लो वोल्टेज से भिरिया बाजार के लोग त्रस्त

Tue, 16 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। भानपुर उपकेंद्र से जुड़े भिरिया बाजार के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों व दुकानदारों का कहना है कि वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर और फ्रिज चलना तो दूर, समय से पहले खराब हो जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी कारोबारियों को हो रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से कारोबार ठप पड़ने लगा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजू, गोमती, राजेश, राजकुमार चौरसिया, सत्य प्रकाश चौधरी और अपूर्व सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज ने उनकी दुकानदारी पर सीधा असर डाला है। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान तभी होगा जब स्थानीय ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए। शिकायतों के बावजूद विभागीय कार्रवाई न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में जेई राममिलन यादव का कहना है कि समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें