वन विभाग को सूचना देने के बाद भी पकड़ने का प्रयास नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। मुंडेरवा क्षेत्र के लहरी सहित 9 गांवों में एक लंगूर के आतंक से लोग परेशान हैं। लोग बताते हैं कि करीब एक माह से लंगूर आतंक मचाए हुए है। कई लोगों को काटकर जख्मी भी कर चुका है। कई बार सूचना देने के बाद भी वन विभाग चुप्पी साधे हुए है।
जानकारी के अनुसार, सात सितंबर को लहरी गांव निवासी राहुल सिंह (30) घर पर बाइक चालू कर रहे थे, तभी लंगूर काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। इसके बाद उनके पड़ोसी वैभव सिंह को भी काट लिया। परिजन दोनों को सीएचसी मुंडेरवा ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लंगूर ने रविवार की सुबह 11 बजे बीपी लहरी को भी काट कर जख्मी कर दिया।
लंगूर के आतंक से खडौहा, पिपरा, महसौना, महादेवा, धौरुखोर, सोहिला, कठैचा, बंजरिया आदि गांवों के लोग परेशान हैं। कठेचा निवासी वीरेंद्र पांडेय व लहरी निवासी सियाराम सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा खतरा स्कूकी बच्चों पर बना हुआ।