फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

Mon, 09 Sep 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीएचसी मुण्डेरवा में आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
आरोग्य मेले में अधिक रही बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को पीएचसी-सीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी बनकटी की डॉ. कुमकुम राय ने बताया कि बारिश के सीजन में पानी संक्रमित हो जाता है। वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यह समय वायरल के लिए संवेदनशील माना जाता है।
उन्होंने बताया कि शाम के समय शरीर के अंगों काे ढंक कर रखें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी का उबाल कर ही पीएं। इससे बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। बताया कि 25 मरीज आए थे। ज्यादातर बुखार व पेट दर्द से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 37 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. दिवाकर चौधरी ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी से परेशानी के आए। दुबौलिया संवाद के अनुसार, पीएचसी चिलमा में बुखार के मरीजों की तादाद अधिक रही। 37 मरीजों का इलाज हुआ। डाॅ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी का दवा व परामर्श दिया गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर रविवार को 24 मरीज आए। डाॅ. फारुख खान ने बताया कि मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। ओड़वारा पीएचसी पर डाॅ. नीलम चौधरी 16 मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें