फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदों के कमल को जनता ने नकारा 

विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। एक कहावत है कि ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के, लेता है तो सबकुछ बहार के। कुछ ऐसा ही पूरे बस्ती जिले में भाजपा के साथ हुआ। पांच विधायक और एक सांसद देने वाली बस्ती की जनता का वायदों के खिले कमल को ऐसा नकारा कि पांच चेयरमैन में एक और 76 वार्ड में महज 18 ही चुनाव जीत सके।
विज्ञापन

बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष पर पिछली बार भाजपा के ही अशोक गुप्ता जीते थे। इस बार भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी और जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने खुद भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी कार्यकाल जीतने के बाद लगाए। प्रत्याशी बदल कर 28 साल से सेवा कर रहे कार्यकर्ता पुष्कर मिश्रा की पत्नी रूपम मिश्रा को मैदान में उतारा। कार्यकर्ता को सम्मान मिलने तथा सांसद हरीश द्विवेदी और सदर विधायक दयाराम चौधरी की दिनरात मेहनत पर जनता पसीज गई। सबकुछ भूलकर भाजपा की रूपम को अध्यक्ष की कुर्सी सौंप दी।लेकिन सदस्यों को मतदाताओं ने नकार दिया।
 पालिका परिषद में 25 वार्ड हैं जिसमें महज नौ पर कमल खिला है जबकि 16 सीटें अन्य के खातों में गईं। बभनान नगर पंचायत में और बुराहाल रहा। 10 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में महज एक सीट ही भाजपा के कब्जे में आई। रुधौली विधायक की पत्नी खुद नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी बनीं लेकिन यहां मुंह की खाई जबकि 15 वार्ड में सिर्फ चार सदस्य ही जीत सके। बभनान में 11 में एक तो बनकटी में 15 में तीन सदस्य जीते हैं।
विज्ञापन


भाजपा सदस्यों के जीत हाल
1-नगर पालिका- 25 में नौ सदस्य जीते।
2-नगर पंचायत बनकटी- 15 में से तीन जीते।
3-नगर पंचायत हर्रैया- 10 में सिर्फ एक की जीत।
4-नगर पंचायत बभनान- 11 में महज एक सदस्य।
5-नगर पंचायत रुधौली- 15 में महज चार सदस्य जीते।

जन परीक्षा में सदर विधायक पास
नगर निकाय चुनाव में मतगणना के बाद जनता की परीक्षा में सदर विधायक दयाराम को छोड़ कर बाकी सभी फेल हो गए। इसका निहतार्थ चाहे जो भी हो, मगर भाजपा चुनाव प्रबंधन ने पांच विधायकों में से एक को छोड़ अन्य पर जो जिम्मेदारी दी थी, वे इसे निभाने में नाकाम रहे। ऐसी चर्चा थी कि भाजपा चुनाव प्रबंधन ने सांसद और विधायकों की जीत की जिम्मेदारी दी है। नगर पालिका यानी सदर विधायक दयाराम चौधरी को, हर्रैया की विधायक अजय सिंह को, बभनान की जिम्मेदारी कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ला को, जबकि रूधौली में तो खुद विधायक पत्नी ही चुनाव मैदान में थीं। इनमें से भाजपा ने नगर पालिका की सीट तो जीत ली, मगर बनकटी सहित सभी सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें