फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाकुंभ मेले में अग्निकांड की सूचना मिलते ही घबराए लोग

Sun, 19 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में गए परिवार के लोगों का लेने लगे हालचाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। प्रयागराज महाकुंभ मेले में आग लगने की सूचना मिलते ही कई परिवारों के लोग परेशान हो उठे। मेले में गए अपनों का हालचाल लेने के लिए व्याकुल हो उठे। ईश्वर का शुक्र है कि अभी जिले के किसी भी व्यक्ति के अग्निकांड से प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
नौ जनवरी से ही मेले में प्रवास कर रहे पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास जिले से सैकड़ों लोगों के फोन आ रहे हैं। वे कुशल क्षेम पूछ रहे हैं। स्नान करने गए खुटहन निवासी रोहित यादव ने बताया कि जहां उनका पंडाल है, उससे काफी दूरी पर आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मेले में मौजूद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि दिन में तीन बजे अचानक तेज धुआं उठने लगा और दमकल वाहनों के सायरन बजने लगे तो वे लोग भी डर गए थे। मगर, मेले में बेहतर प्रबंध की वजह से आग फैलने नहीं पाई। बहादुरपुर ब्लाॅक के कटरुआ निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि त्रिवेणी व गंगा मैया की कृपा से वे सब लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें