फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लाॅक पर उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। एसआईआर के तहत नो मैपिंग की श्रेणी में आए मतदाताओं को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। साक्ष्य के तौर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले परिवार रजिस्टर की नकल पाने के लिए ब्लॉक पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामनगर ब्लाॅक पर भोलापुर गांव से परिवार रजिस्टर की नकल लेने आईं रूबीना खातून ने बताया कि मतदाता सूची में उनके पति का नाम मैपिंग न होने से नोटिस मिला है। साक्ष्य के लिए नकल की जरूरत बताई गई है। 24 जनवरी को बीडीओ रामनगर के यहां उनकी सुनवाई होनी है, तभी से परेशान हैं। प्रभारी एडीओ पंचायत विजय चौधरी ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल के लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सचिवों को परिवार रजिस्टर की नकल देने के निर्देश दिए गए है।
रुधौली विधानसभा क्षेत्र में नोटिस की सुनवाई के लिए 20 अधिकारियों को अलग-अलग बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम हिमांशु कुमार ने बताया कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अलग-अलग तिथियों में नजदीकी बूथों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें