माहौल देखने सड़क पर आ रहे लोग, पुलिस परेशान
कप्तानगंज (बस्ती)। लॉकडाउन के दौरान घरों से न निकलने की हिदायत के बावजूद कई लोग सड़क पर घूम रहे हैं। जिससे पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि समझा-बुझाकर जिसे घर भेजा जाता है थोड़ी देर में वही सड़क पर घूमता मिल जाता है।
लॉकडाउन में एक ओर लोग घरों में कैद हैं। दूसरी ओर कुछ मनबढ़ों से कप्तानगंज पुलिस काफी परेशान है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में लोग अजीबोगरीब बहाने बना रहे हैं। कई लोग तो माहौल देखने सड़क पर निकल आते हैं। ऐसे में उन्हें समझा-बुझाकर वापस घर भेजा जाता है। जरूरी वस्तुओं को तरजीह मिलने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। कस्बे के कई दुकान संचालक होम डिलीवरी की सेवा भी दे रहे हैं। सीएचसी पर तैनात सुरक्षा कर्मी महानगरों से घर की लौटने वालों की जांच कर उनके भोजन आदि का प्रबंध भी कर रहे हैं।