फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों ने प्रस्तुत की लीला, राम वनगमन पर भावुक हुए लोग

Mon, 30 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती क्लब में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
बस्ती क्लब में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का चौथा दिन
विज्ञापन

श्रीराम कथा का बच्चों ने किया सजीव मंचन, मंत्रमुग्ध हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित दस दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन रविवार को बच्चों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं का मार्मिक चित्रण किया। बाल कलाकारों की प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी एवं राम वनगमन प्रसंग की अद्भुत प्रस्तुति देख हर कोई भावुक हो गया। कार्यक्रम की समाप्ति तक लोग मंत्रमुग्ध होकर भगवान की लीला से जुड़े रहे।
रामधुन के बीच अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारे लगे। इसके बाद रामलीला के मंचन की बारी आई। आध्यात्मिक पोशाक में विभिन्न पात्रों के रूप सजी-धजीं जीजीआईसी की छात्राओं ने कार्यक्रम का आगाज किया। मंच पर श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी की पहले अद्भुत छटा बिखरी। हर्षोल्लास का माहौल छाया। इसी बीच कैकेयी- मंथरा का संवाद शुरू हुआ। जैसे ही प्रभु श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के लिए माता कैकेयी की जिद सामने आई पंडाल का माहौल गमगीन हो गया। लीला आगे बढ़ी महाराजा दशरथ मुर्छित होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के वन गमन की तैयारी शुरू हो गई। यह मार्मिक चित्रण देख हर किसी ने बाल कलाकारों की सराहना की। इसके बाद बारी आई इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों की। सधे अंदाज में इन बच्चों ने भगवान के लीला की आगे की यात्रा कराई। श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्यावासियों का तमसा निवास का मंचन लोगों के दिल को छू गया। इसके बाद केवट संवाद का दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। इन बच्चों ने महर्षि भारद्वाज व बाल्मीकि जी से भेंट और उनके चित्रकूट निवास का मंचन किया। इस मौके पर रमेश सिंह, कर्नल केसी मिश्र, आचार्य जगदीश मिश्र, अखिलेश दुबे, कैलाश नाथ दुबे, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
लीला प्रस्तुत करने वालों में शामिल रहे यह बच्चे
चौथे दिन रामलीला प्रस्तुत करने वालों में इंडियन पब्लिक स्कूल के दीपशिखा ने प्रभु श्रीराम की और बबली त्रिपाठी ने माता सीता की भूमिका निभाई। रूद्र लक्ष्मण, मयंक सुमंत, वैभव निषाद राज, वेदांश भारद्वाज, नीलेश ने महर्षि बाल्मीकि का किरदार प्रस्तुत किया। वहीं जीजीआईसी की साक्षी, निकिता तिवारी, अनामिका यादव, काजल, पलक, अंतिमा, गरिमा, सोनम आदि ने विभिन्न पात्रों के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें