फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली में प्रशिक्षित किए जाएंगे कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक

Mon, 30 Oct 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री योजना में शिक्षक डॉ. शिव प्रसाद का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से सदर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर का पीएमश्री योजना में चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्यशाला में क्षमता वर्धन के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। जनपद से एक मात्र शिक्षक का चयन होने से बेसिक शिक्षकों में खुशी देखी जा रही है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर सुसज्जित ढंग से संचालित हो रहे कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर का पीएमश्री योजना में चयन होने पर विद्यालय क शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस योजना में चयनित प्रदेश के विद्यालयों के शिक्षकों को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में तीन दिवसीय प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, खेलकूद के साथ-साथ क्रियाकलाप, सामाजिक कार्यों की जानकारी एवं उनकी नैतिक मूल्यों की सहभागिता सहित कई बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर का चयन पीएमश्री योजना में हुआ है और यहां के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेजा गया है। ्इसके पहले परसा जागीर विद्यालय को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें