फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऐतिहासिक विरासत और गौरवशाली परंपरा की झलक देख लोग मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
यूपी दिवस का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री आशीष पटेल। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बस्ती। यूपी दिवस- 2026 शनिवार को अटल प्रेक्षागृह में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से जनपद और प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को समेटे पौराणिक स्थल, क्रांतिकारी स्थल, लोक संस्कृति की अद्भुत झलकियां प्रस्तुत की गई। जिसे देखने के बाद हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, लोकगीत तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की गई। लोक परिचय पर आधारित कार्यक्रमों की भरमार रही। कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, डेमोचेक, प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान हरियाली एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रभारी मंत्री सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल देश का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि यह सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से भी देश को दिशा देने वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, रोजगार एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक हर्रैया अजय सिंह, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें