फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: योग के लिए उत्साहित दिखे लोग

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में योग करते लोग स्वय - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से शहीद स्थली ग्राम पैड़ा में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्देशिया, रणविजय सिंह समेत बीडीओ, गांव के प्रशासक को प्रशिक्षक अजय कुमार ने योग कराया। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 350 अमृत सरोवरों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
वन विभाग की ओर से संत रविदास वन विहार में योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य अजीत कुमार पांडेय ने योग कराया। डीएफओ डॉ. शिरीन, उप प्रभागीय वनाधिकारी डीपी सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी बस्ती सदर शकील अहमद, क्षेत्रीय अधिकारी रामनगर सोनल वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अमित कुमार गुप्ता, जर्नादन, रवि मौजूद रहे। बभनान नगर पंचायत में संयोजक राजेश नारायण की अगुवाई में योग दिवस का आयोजन हुआ। नगर पंचायत गनेशपुर में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नपं अध्यक्ष सोनमति चौधरी के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन हुआ। मुंडेरवा थाना, जू. हाईस्कूल अहरा और नगर पंचायत मुंडेरवा में प्रशिक्षक डॉ. योगेंद्र ने सामूहिक योग कराया। पांडेय बाजार, पैकोलिया, बनकटी, दुबौलिया के आराजीडूही, धरमूपुर, मुस्तहकम, राम नगर, पूरेओरीराय, सांडपुर, दुबौलिया, डेईडीहा, धरमूपुर, भकरही, बैरागल, बेदपुर, शुकुलपुरा, रमवापुर राजा में योग दिवस का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें