- पेड के नीचे खड़ी एक कार व दो टैंपो दबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मालवीय रोड पर एक निजी नर्सिंग होम के सामने सोमवार की दोपहर में पीपल का विशालकाय पेड़ गिर गया। इसके नीचे एक कार व दो टैंपो दब गए हैं और पेड़ से कुछ दूरी पर बस पकड़ने के लिए खड़े बिचऊपुर निवासी मंजीत घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर में अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से मालवीय मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के नीचे खड़ी एक कार और दो टैंपो दब गई। बताया जा रहा है पीपल का पेड़ काफी पुराना है मालवीय मार्ग व बैरिहवा कॉलोनी के लोग इसकी पूजा भी करते थे। पेड़ गिरने से करीब घंटे भर तक मार्ग बाधित रहा। इस दौरान रोडवेज, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, पुरानी बस्ती जाने वाले लोगों को गांधीनगर होकर जाना पड़ा।